कलेक्ट्रेट परिसर में दर्जनों अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रामपुर में एक अधिवक्ता को गोली मारने की घटना के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जब तक अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कानून (प्रोटेक्शन एक्ट) लागू नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि रामपुर में अधिवक्ता को गोली मारने वाले हत्यारे को फांसी दी जाए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।