खीरों (रायबरेली)। उन्नाव से आई आंधी और तूफान ने एक घंटे के लिए पूरे कस्बे को अस्त व्यस्त कर दिया। हवा इतनी तेज थी कि 500 पेड़ गिर गए और 100 बिजली के पोल टूट गए। इसके साथ ही कई घरों की टिनशेड उड़ गईं। साथ ही पेड़ गिरने से कुछ घरों की दीवारों में भी दरार आ गई। बिजली के पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप है और खीरों जाने वाले हर मार्ग पर अवरोध है। जगह-जगह पेड़ टूटे पड़े हैं। इनको हटाने का काम चल रहा है।