ऊंचाहार चौराहे पर दुर्गा मार्केट के बेसमेंट में संचालित सुपर मार्ट बाजार में रविवार की भोर में आग लग गई। धुएं का गुहार बाहर निकला तो लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। आग लगने से लगभग 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। ऊंचाहार के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी मनीष कौशल अपने निजी मकान में सुपर मार्ट बाजार व दुर्गा ज्वैलर्स की दुकान चलाते हैं जबकि उनके भाई दंत चिकित्सक डा. महेंद्र वर्मा क्लीनिक चलाते हैं। शनिवार को मनीष अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल प्रयागराज में शादी समारोह में गये थे