फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

नरेंद्र आर्य Updated Fri, 21 Aug 2026 08:00 PM IST

ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को देपहर बाद विकास भवन परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली, जो प्रमुख मार्ग से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। शिक्षकों ने यूनीफाइड पेंशन स्कीम का पुरजोर विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की वकालत की। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का मुद्दा उठाया। निजीकरण का विरोध भी किया। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय आह्वान और अटेवा के प्रदेशीय आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी विकास भवन में जुटे। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। शिक्षकों व कमर्चारियों ने कहा कि सरकार से हमें न एनपीएस चाहिए और न ही यूपीएस, हमें सिर्फ और सिर्फ अपने बुढ़ापे की लाठी के तौर पर ओपीएस यानी पुरानी पेंशन चाहिए। अटेवा के जिला संयोजक इरफान अहमद ने कहा कि पुरानी पेंशन को बचाने के लिए अनवरत प्रदर्शन किया जा रहा है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक संघर्ष करते रहेंगे। जिला महामंत्री राज कुमार गुप्त ने बताया कि 25 सितंबर को लखनऊ में पुरानी पेंशन, टीईटी और निजीकरण के मुद्दे पर प्रदर्शन होगा। यह लड़ाई सिर्फ पेंशन की नहीं, बल्कि भविष्य और सम्मान की रक्षा का संघर्ष है। तिरंगा यात्रा का संचालन डलमऊ अध्यक्ष प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मौर्य ने किया। पीडब्ल्यूडी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष महेंद्र यादव, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष संजय मधेशिया ने भी विचार व्यक्त किए। सभी संगठनों ने अटेवा को भरोसा दिया कि पुरानी पेंशन के आंदोलन में साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर सरला वर्मा, ममता यादव, शैलेश यादव, राजेश यादव, शिव प्रसाद यादव, योगेंद्र गुप्ता, अविनाश यादव, तुलसीराम, लालजी यादव, अनवर अली, अनिल यादव, इंद्रसेन, अमित, मो. नसीम, मयंक वर्मा, संतोष, आशुतोष यादव, भगवती शर्मा, त्रिभुवन आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें