फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने चौकी में किया हंगामा

यूपी के रायबरेली में सड़क हादसे में घायल युवक की तीन दिन बाद शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर बदलकर दूसरा प्रार्थना पत्र लिखने को तो ग्रामीण नाराज हो उठे और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि बाइक से जान बूझकर टक्कर मारी गई है। इससे युवक की मौत हो गई। बताया गया कि 13 अगस्त की शाम पदुमपुर गांव निवासी सचिन कुमार (22) साइकिल से परशदेपुर बाजार सब्जी लेने गया था। वापस लौटते समय सलोन जायस रोड पर नहर कोठी के पास पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से उसे नसीराबाद, सीएचसी पहुंचाया गया। वहां हालत नाजूक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं भी हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीण चौकी पहुंचे और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। चौकी इंचार्ज मोहित कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए। मुकदमा दर्ज करके बाइक चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। काफी देर बाद कार्रवाई के आश्वासन पर मानें। चौकी इंचार्ज मोहित कुमार शर्मा ने बताया की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें