यूपी के रायबरेली में रविवार को शहर के खिन्नी तल्ला से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। इसमें स्थानीय अंजुमनों के साथ प्रदेश के कई जिलों से आए अंजुमनों ने शिरकत की। कहारों का अड्डा, गुलाब रोड होते हुए किला बाजार तक गए इस जुलूस में नौहाख्वानी के बीच मातम किया गया।