फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मौसम खुलते ही गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 22 किसानों से हुई खरीद

रायबरेली में मौसम साफ होते ही गेहूं खरीद का काम तेज हो गया है। लालगंज स्थित नवीन कृषि मंडी परिसर स्थित दोनों राजकीय क्रय केंद्रों पर अब तक 22 किसानों से 950 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। अन्य केंद्रों पर भी खरीद शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ रहा तो खरीद और तेज होगी। बोरों की उपलब्धता के लिए भी व्यवस्था की गई है। खाद एवं विपणन से जुड़े क्रय केंद्र पर अब तक कोटेदारों से 17,512 बोरे जमा कराए गए हैं। केंद्र प्रभारी सुनीता चौबे ने बताया कि यूपीएसएस से संबद्ध इब्राहिमपुर केंद्र को चार हजार और पीसीयू खीरों केंद्र को एक हजार बोरे उपलब्ध कराए गए हैं। क्रय केंद्र पर पहुंचे किसानों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। हालांकि पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग की। आनापुर के किसान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजीकरण की सुविधा केंद्र पर ही होनी चाहिए। इससे किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। बरहा के किसान अमन सिंह ने बताया कि इस बार बारिश से कटी फसल को नुकसान हुआ। गेहूं का रंग काला पड़ गया। धन्नीपुर के ग्राम प्रधान धनपाल सिंह ने कहा कि मौसम खराब होने से मड़ाई में देरी हुई। कहा कि अब हालात सामान्य हैं। किसान अपनी उपज बिक्री के लिए केंद्र ला रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें