फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में मंडलायुक्त ने महाकुंभ आयोजन पर की समीक्षा बैठक

रायबरेली में मंडलायुक्त लखनऊ डॉ रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण भवन में महाकुंभ आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। बैठक में लखनऊ से रायबरेली शहर होते हुए प्रयागराज जाने वाले मुख्य मार्गों और चौराहों पर विशेष सजावट के लिए डेकोरेटिव लाइटिंग व साज-सज्जा के सम्बन्ध में विस्तृत योजना पर मंथन किया गया तथा तैयारियों की पड़का की गई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें