रायबरेली में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 6 एवं 7 सितंबर को दो पालियों में होगी। शनिवार को पहले दिन चाक चौबंद व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। रोडवेज बस अड्डे के साथ ही रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ बनी रही। सुबह परीक्षा शुरू हुई तो अभ्यर्थियों की चेकिंग गेट के बाहर दो चक्रों में की गई। किसी को भी किसी तरह का गैजेट्स ले जाने नहीं दिया गया। परीक्षा खत्म होने पर जाम न लगे। इसके लिए यातायात पुलिस को भी लगाया गया था।