फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में होटल में एसडीएम का छापा, सराय एक्ट में पंजीकरण न मिलने पर सीज

रायबरेली के लालगंज कस्बा में बृजेंद्र नगर मोहल्ला स्थित एक होटल में मंगलवार को एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इससे होटल में अफरा तफरी मच गई। कई लोग जल्दबाजी में बाहर निकलते नजर आए। मोहल्ले के लोगों ने स्थानीय प्रशासन को शिकायत देकर होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने और रिहायशी क्षेत्र में स्विमिंग पूल संचालित किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर को एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार ऋतुराज और प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ होटल पहुंचे। अधिकारियों ने होटल के कमरों और अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान होटल में ठहरने वाले लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। अधिकारियों को होटल का सराय एक्ट के तहत पंजीकरण भी नहीं मिला। इसके अलावा परिसर में बिना अनुमति स्विमिंग पूल संचालित होता पाया गया। अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने होटल को सीज कर दिया है। पुलिस ने होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की गई। जांच में सराय एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं मिला और आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए गए। साथ ही स्विमिंग पूल के संचालन में भी अनियमितताएं मिली हैं। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें