फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में गोकना घाट पर जुटा कांवड़ियों का जत्था, गूंजे हर-हर बम-बम के जयकारे

रायबरेली में ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर शनिवार को कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव व बोलबम के जयकारों से घाट का माहौल भक्तिमय रहा। कांवरियों ने कांवड़ की पूजा की और जलभर कर अपनी यात्रा शुरू की। केसरिया रंग के कपड़ों में बोलबम के जयकारे के साथ डीजे की धुन भर नाचते गाते शिवभक्त मस्ती झूमते रहे। उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल लगाया गया है। ड्रोन से भी निगरानी कराई जा रही है। रायबरेली, अमेठी व प्रतापगढ़ जिले के कांवरियां कांवड़ लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकप, ई रिक्शा व बाइकों से घाट पर पहुंचे। मां गंगे की निर्मल धारा में स्नान किया। तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ कांवड़ की पूजा कराई। फिर बोल-बम के जयकारों के साथ अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा में शामिल कांवरिये प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध घूश्मेश्वर नाथ (घुइसरधाथ धाम) शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़िये डीजे की धुन पर नाचते आगे बढ़ रहे हैं। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार की रात से ही कांवरियों के जत्थे घाट पर पहुंच रहे हैं। शनिवार की शाम तक लगभग 10 हजार कांवरियों ने अपनी घाट पर जल भर कर यात्रा शुरू की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि ये कांवरिये जमुनापुर चौराहे, चड़रई चौराहा, जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा चौराहे से सलोन होकर घुइसरनाथ धाम पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा में पुलिस बल लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें