फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक्सप्रेसवे पर पलटी, चार घायल

रायबरेली में लालगंज क्षेत्र के उमरामऊ गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित पटेल नगर निवासी एसके सक्सेना अपनी पत्नी प्रतिभा सक्सेना, साले विजय सक्सेना और उनकी पत्नी सुनीता सक्सेना के साथ प्रयागराज में गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। कार एसके सक्सेना चला रहे थे। उमरामऊ गांव के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें