फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा कर्मी झुलसा, हालत नाजुक

रायबरेली में लालगंज के बेनीमाधवगंज क्षेत्र में हादसे में संविदा लाइनमैन सुजीत पुत्र राधाचरण बुरी तरह झुलस गया। वह खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन के तार में करंट आ गया। करंट लगते ही वह करीब 20 फीट ऊपर से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. एसके सिंह ने बताया कि युवक करंट से झुलसने के साथ-साथ ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें