फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में चोरों की दहशत से ग्रामीण कर रहे रतजगा

रायबरेली के परशदेपुर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। ऐसे में ग्रामीण रातभर जागकर गांव पहरेदारी करने को मजबूर हैं। चोरों के डर से ग्रामीण हाथ में लाठी व टार्च लेकर रात में गांव की निगरानी करते हैं। बीते दिनों इलाके के बंगला व सिटकहिया गांव में चोरों ने पांच घरों में लूट व चोरी की घटना को अंजाम दिया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पांच घरों में चोरी की वारदात हुई लेकिन, पुलिस ने सिर्फ दो घरों में चोरी का मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि पीड़ित की तहरीर को भी बदलाया गया। वहीं बंगला गांव में तीन घरों में हुई चोरियों का अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें