फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में चल रहे हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में शिवगढ़ व गोंडा के बीच होगी टक्कर

रायबरेली के शिवगढ़ कस्बा स्थित श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैदान में हॉकी टूर्नामेंट खेला जा रहा है। सेमीफाइनल का पहला मैच नगर पंचायत शिवगढ़ और इंडिपेंडेंट बनारस के मध्य खेला गया। मैच के सेकंड हाफ के 35वें मिनट पर पहला गोल शौर्यजीत ने मारकर शिवगढ़ नगर पंचायत का खाता खोला। वहीं दूसरा गोल 48 वें मिनट पर शौर्यजीत ने मारकर अपनी टीम को फाइनल में प्रवेश दिलाया। वाराणसी के खिलाड़ी मोहित विश्वकर्मा को खेल के 55वें मिनट पर ग्रीन कार्ड दिया गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच मन्ना इलेवन गोंडा और गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के मध्य खेला गया। गोंडा टीम के कालू ने सेकेंड हाफ के 37वें मिनट पर पहला गोल किया। इसके बाद उनके साथी खिलाड़ी अनुज सिंह ने 43वें मिनट पर दूसरा गोल कर लखनऊ की टीम पर दबाव बनाया। मैच के 58वें मिनट पर लखनऊ टीम के खिलाड़ी कृष्णा ने गोल करके विपक्षी टीम के दबाव को कम किया। गोंडा की टीम 2-1 से विजेता बनी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता मनोज यादव, पूर्व शिक्षक गोविंद नारायण शुक्ल व नंदकिशोर तिवारी रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रेफरी की भूमिका सुनील चौधरी, कवि यादव, रफीक अहमद व दुर्गा प्रसाद ने निभाई। इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, अरविंद शुक्ल, सुनील शुक्ल व हरि बहादुर सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. बृजेश सिंह ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें