फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में अवकाश के बाद खुले स्कूल, पहले दिन बच्चों की संख्या रही कम

रायबरेली में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को सभी परिषदीय विद्यालय खुल गए। विद्यालयों में बच्चों का स्वागत किया गया, लेकिन कई स्कूलों में व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नहीं दिखीं। कहीं साफ सफाई अधूरी रही तो कहीं व्यवस्थागत खामियां सामने आईं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहटा कला में पहले ही दिन बड़ी लापरवाही देखने को मिली। इंचार्ज प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने के कारण विद्यालय का ताला सुबह नहीं खुल सका। विद्यालय का गेट करीब 11:30 बजे खोला गया। इससे स्कूल पहुंचे बच्चे मायूस होकर वापस लौट गए। स्कूल कर्मचारियों के मुताबिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गुरुराज सिंह अवकाश पर थीं। उन्होंने विद्यालय की चाबी रसोइया को दे रखी थी। सुबह करीब आठ बजे विद्यालय पहुंचीं सहायक अध्यापिका निर्मला कुमारी को गेट पर ताला लटका मिला। विद्यालय में 49 छात्र पंजीकृत हैं। मंगलवार को तीन छात्र विद्यालय पहुंचे थे, लेकिन काफी देर तक ताला नहीं खुलने के कारण वे लौट गए। सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ओझा विद्यालय पहुंचे और ताला खुलवाया। उन्होंने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने के कारण चाबी रसोइया के पास थी। प्रधानाध्यापक के अवकाश से लौटने तक विद्यालय का कार्यभार सहायक अध्यापिका निर्मला कुमारी संभालेंगी। पिछले कुछ दिनों से विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने को लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका के बीच विवाद भी चल था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें