फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में आ रहा बदबूदार और कीड़ेयुक्त पीने का पानी, लोगों में बीमारियां फैलने का मंडरा रहा खतरा

रायबरेली में महराजगंज नगर पंचायत के पैगम्बर नगर व आर्य नगर वार्ड में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हैं। सप्लाई के पानी में गंदगी के साथ-साथ कीड़े निकल रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन की मनमानी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इंदौर की घटना के बाद भी नगर पंचायत ने अभी सबक लेने की जरूरत नहीं समझी है। पैगंबर नगर की रेशमा बानो, शुभम व सभासद पति अलीम कुरैशी का कहना है, करीब 20 दिन से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। मजबूरी में लोग बदबूदार पानी का उपयोग करने को विवश हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई परिवारों ने पानी उबालकर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ लोग बाहर से या खरीद कर पानी लाने को मजबूर हैं। ईओ रामाशीष वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज की वजह से दूषित पानी आने की सूचना मिली है। पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य जारी है। चार नलकूपों सहित 14 स्थानों से पानी के नमूने टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें