फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के खीरों ब्लॉक परिसर में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट का किया गया निस्तारण

रायबरेली के खीरों में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को खीरों ब्लॉक परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर के सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण किया गया। एडीओ पंचायत कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त सफाई कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की तथा जगह-जगह फैले कूड़े-कचरे को हटाया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए अभियान में ब्लॉक सभागार के पीछे, एडीओ पंचायत कार्यालय के समीप, बीडीओ आवास के पीछे सहित विभिन्न स्थानों पर बिखरे कूड़े, प्लास्टिक की बोतलों एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उनका निस्तारण किया गया। अभियान के दौरान परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी संदेश दिया गया। एडीओ पंचायत कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 8 जून से 14 जून तक चल रहे सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों की सफाई एवं जनजागरूकता अभियान की शुरुआत ब्लॉक परिसर से की गई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार का स्वच्छता अभियान विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें