फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के बछरावां औेद्योगिक क्षेत्र में प्लाई फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में करोड़ों रुपये की प्लाई जलकर खाक हो गई है। यह हादसा रात करीब तीन बजे के आसपास हुआ। आग इतनी भीषण थी कि उस पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की लगभग सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। ये गाड़ियां लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। नुकसान का आकलन आग पर काबू पाने के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें