जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने सावन मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गंगाघाट गेगासों व बालेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, शौचालय,और पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाए।