फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के बरी होने पर रायबरेली में कांग्रेसियों में खुशी

गृहमंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बरी होने की खबर मिलते ही रायबरेली में नगर पंचायत नसीराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के अमेठी जिलाध्यक्ष तुलसीराम पासी ने कहा कि राहुल गांधी के बरी होने से न्याय और सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के सच्चे नेता हैं और लगातार जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैयद हुसैन अशरफ ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता की आवाज बनकर उसके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी को अन्य मामलों में भी न्याय मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें