फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, हादसे के बाद परिजनों को बताए बिना शव ले गई पुलिस

रायबरेली के चड़रई-खरौली मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही महिला को कुचल डाला। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के समय वह सूप फेंकने जा रही थी। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन फरार हो गया। क्षेत्र के चड़रई गांव निवासी राम बहादुर दिहाड़ी श्रमिक हैं। उसकी पत्नी सुनीता देवी (45) बुधवार भोर लगभग 3:30 बजे सूप पीटने की परंपरा पूरी कर सड़क किनारे सूप फेंकने गई थी। तभी सड़क पर तेज गति से जा रहे वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद शव वहीं पड़ा रहा। जब सड़क की तरफ गांव वाले पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना से जहां राम बहादुर स्तब्ध है। वहीं उसकी बेटी रेशमा सदमे में हैं। बड़े बेटे अखिलेश की लगभग चार वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई है जबकि दूसरा बेटा विजलेश शहर मजदूरी करता है और छोटा बेटा विमलेश उसके साथ घर पर ही रहता है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है तहरीर मिलने मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें