रायबरेली जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन 22 जनवरी से खराब है और अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। इस कारण मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन अक्सर खराब रहती। क्या दिक्कत आती और उसका क्या स्थाई समाधान हो सकता है। इस पर जिला अस्पताल प्रशासन एक कदम आगे बढ़ाने को तैयार नहीं है। अस्पताल में हर दिन एक सैकड़ा से अधिक मरीजों का सीटी स्कैन होता है लेकिन पिछले दस दिनों से मरीज जांच न होने से परेशान हैं। असल में बाहर सीटी स्कैन की जांच बहुत महंगी है। हर मरीज के लिए इसका व्यय सहन करना मुश्किल है।