मार्डन रेल कोच फैक्ट्री का सांसद राहुल गांधी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरेडिका के कार्यों की तारीफी की। कहा कि दुनिया भर में चीजों का प्रोडक्शन कम हो रहा है, देश में भी यही हो रहा है, लेकिन अरेडिका रेल डिब्बे भारी संख्या में बनाकर कीर्तिमान बना रही है। करीब एक घंटे तक वह अरेडिका में रहे। परिसर से निकलते वक्त राहुल गांधी से मायावती के पलटवार पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मायावती को लेकर उन्होंने पूर्व में जो स्टेटमेंट दिया है, वह सही है।