फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: छठ मइया के गीतों से गूंजा राजघाट, हर तरफ छाया उल्लास, आकाश में सूर्य की लालिमा देख दागे पटाखे

छठ मइया के गूंजते गीतों ने राजघाट के सई नदी तट को उल्लास से भर दिया। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत का परायण किया और छठ मइया से सुख, समृद्धि और पुत्र की लंबी आयु मांगी। छठ पूजा के दौरान जिले में नदी के घाटों व तालाबों के किनारे शुक्रवार सुबह उत्साह का माहौल दिखा। आकाश में सूर्य की लालिमा जैसे ही दिखी व्रती महिलाओं और उनके परिजनों का उत्साह बढ़ता रहा। पटाखे दागे गए और लोकगीतों के स्वर ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। छठ मइया देहले बानी मांग कै सिंदुरिया....छठी माई बरत सुहावन भूखै सारा संसार....छठ महारानी पूरण कीजै काज..जैसे गीतों से छठ मइया का पूजन किया गया। डलमऊ के वीआईपी घाट, रानी शिवाला घाट, पक्का समेत अन्य गंगाघाटों पर भी व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें