फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: अयोध्या धाम का मार्ग दूसरे दिन भी जाम, महाकुंभ से आए श्रद्धालुओं ने बताए अपने अनुभव

तीर्थ राज प्रयाग से महाकुंभ में अमृत स्नान करने के बाद अयोध्या धाम स्थित रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को शुक्रवार को भी रास्ते में भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के थोरी स्थित आम घाट पर रोड जाम कर रूट डायवर्ट होने से दर्शनार्थी श्रद्धालुओं को कई घण्टे इंतजार करते रहे। बृहस्पतिवार की रात में खड़ी गाड़ियों को शुक्रवार की सुबह समूह में थोड़ी थोड़ी देर के बाद देर रात से लेकर सुबह तक निकला गया। कमोवेश यही स्थित जगदीशपुर कस्बे की भी बनी रही यहां पर खड़े श्रद्धालुओं का जमावड़ा बस अड्डे पर लगा रहा। बासवाड़ा राजस्थान निवासी संजय शर्मा बताते हैं कि 6 लोग उनके साथ हैं निजी वाहन से महाकुंभ से अमृत स्नान करने के बाद 29 जनवरी को चले हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर से टहल रहे हैं। अयोध्याधाम जाने के सभी बार्डर सील हैं अब 50 किलोमीटर के चक्कर काट चुके हैं। कही से भी इंट्री नहीं मिली है अब उन्हें जगदीशपुर से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। सभी जगह एक दूसरे बार्डर पर भेजा जा रहा है अभी वे बस स्टॉप पर खड़े हैं यह भी नहीं पता कि रास्ता कब खुलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें