फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खाद लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी लेना अनिवार्य

रायबरेली में नसीराबाद विकास खंड छतोह की साधन सहकारी समिति में दो माह बाद डीएपी खाद आने पर किसान सुबह 6 बजे से ही लाइन में आकर खड़े हो गए। किसान खाद के लिए परेशान है। गेहूं और आलू की बोआई के लिए किसानों को डीएपी की सख्त जरूरत है। वहीं समिति पर खाद के साथ नैनो यूरिया की बोतल की अनिवार्यता से किसान में रोष दिखा। सोमवार सुबह छह बजे से ही किसानों की लाइन साधन सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए लग गई। भीड़ बढ़ती गई और दस बजे के बाद खाद का वितरण किया गया। किसानों को जब खाद के साथ नैनो यूरिया की बोतल दी गई तो उनमें आक्रोश दिखा, लेकिन खाद लेने की मजबूरी में सभी को नैनो की बोतल न चाहते हुए भी लेनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें