फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 15 दिन से किसान दे रहे धरना, तीन किसानों की तबीयत बिगड़ी; कोई सुनवाई नहीं

रायबरेली में भारतीय किसान यूनियन के खीरों ब्लाक परिसर में चल रहा धरने के पंद्रहवें दिन शनिवार को बुजुर्ग नेता विष्णु स्वरूप शुक्ला सहित तीन किसानों की तबियत बिगड़ गयी। तीन किसानों की तबियत खराब होने की जानकारी सीएचसी खीरों पहुंचते ही वहां से डॉ. राव मंजू व फार्मासिस्ट विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम खीरों ब्लाक परिसर पहुंची। जहां धरने में बैठे 11 किसानों विष्णु स्वरूप शुक्ला, राधे कृष्ण यादव, कृष्णकुमार, मैकू, मानकुमारी, फूलमती,रामपाल यादव, श्रीनाथ यादव, राजाराम आदि के स्वास्थ्य की जांच किया। जांच के दौरान बुजुर्ग किसान नेता विष्णु स्वरूप शुक्ला, प्रह्लाद जरबैस व विसनू पासी सहित तीन किसानों की बीपी बढ़ने के साथ ही बीमार मिले । जिसके बाद स्वास्थ्य टीम तीनों किसानों को अपने साथ सीएचसी खीरो ले गयी। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं बीती 9 नवम्बर से धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा हमारी समस्याओं को निराकरण करने के बजाय नजरंदाज किया जा रहा है। जिसके चलते इस भयंकर ठंड में किसान दिन रात ब्लाक परिसर में धरना दे रहे हैं। धरना के 15 दिन बीत गए है लेकिन राजकीय बीज भंडार में गेहूं का बीज नहीं आया। समितियों में डीएपी खाद नहीं है। नहर में पानी नही छोड़ा गया है। इसके बाद हम किसानों ने संकल्प लिया है कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नही किया जाएगा। किसान यूनियन द्वारा खीरो ब्लाक परिसर में दिन रात धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर किसान यूनियन के नेता विष्णु स्वरूप शुक्ला , राम कृष्ण यादव , दिलीप यादव , प्रह्लाद जरबैस , कृष्ण कुमार कुशवाहा , शिव करन यादव , राजेन्द्र यादव , श्रीनाथ , अच्छेलाल , मानकुमारी , फूलमती , कमला , तारावती आदि सहित काफी संख्या में महिला पुरुष किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें