पट्टी इलाके के बंधवा बाजार में बुधवार की सुबह इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। युवती के मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना अंतर्गत मया निवासी स्वर्गीय जीत लाल की पुत्री सुमित्रा उम्र 20 वर्ष की तबीयत मंगलवार की शाम खराब हो गई। स्थानीय डॉक्टर को दिखाने के बाद डॉक्टरों ने बंधवा बाजार स्थित नर्सिंग होम में दिखाने की सलाह दी।