संग्रामगढ़ के अवसानगंज में सराफ को लूटने के बाद चल रहा था फरार, एसओजी टीम की जाल में फंसा लुटेरा। संग्रामगढ़ के सांडा हर्षपुर नहर पटरी के पास 50 हजार के इनामी लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लुटेरे के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी संग्रामगढ़ ले जाया गया। हालत गंभीर देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक लालगंज आशुतोष मिश्रा ने बताया कि 28 जुलाई की रात संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानगंज बाजार में दुकान बंद कर सराफ रमेश सोनी अपने घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवरात से भरा उनका बैग लूट लिया।