विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के दीवानगंज बाजार चौराहे पर लगा पर्यटन विभाग का सांकेतिक बोर्ड देर शाम 7 बजे आए तेज आंधी तूफान में गिर पड़ा। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ था।इस मामले में स्थानीय निवासी अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता ने डीएम से बीते सप्ताह हटाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। बोर्ड गिरने से आसपास के फल विक्रेता व अन्य दुकानदारों में दहशत फैल गई।