इत्र व्यापारी पीयूष जैन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं । घर में मिले सोने की ईट, बिस्किट ने राजस्व खुफिया महानिदेशालय के भी होश उड़ा दिए हैं क्योंकि उनकी टीम को घर से मिले सोने देख कर ऐसा लगता है कि पीयूष जैन के तार अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। अभी तक घर से मिली ईंट या बिस्कुट पर कस्टम ड्यूटी दी गई हो या उसकी खरीद का कोई बिल हो ऐसा कुछ भी पीयूष जैन और उनका परिवार नहीं दिखा पाया है।पीयूष जैन के घर से जो सोने की ईट और बिस्किट मिले हैं उसका वजन 23 किलो है ।