फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीलीभीत में होमगार्ड्स ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा

पीलीभीत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को होमगार्ड विभाग की ओर से तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिला कमांडेंट होमगार्ड अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आसाम चौराहे तक पहुंची। मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर शामिल हुए होमगार्ड जवानों ने देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान शहर में उत्साह का माहौल रहा। जिला कमांडेंट के सहायक मो. नसीम खां, अजय कुमार बीओ, सुधाकर यादव बीओ समेत जिले के सभी अवैतनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान यात्रा में शामिल हुए। अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें