फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ का लंगड़ाते हुए वीडियो वायरल, जांच में जुटा वन विभाग

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक बाघ का लंगड़ाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। वन विभाग मामले की जांच में जुटा है। रविवार को वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के एक भाग में बाघ को लंगड़ाकर चलते हुए देखा जा रहा है। लंगड़ाते बाघ का वीडियो किसी सैलानी ने बनाया है। यह वीडियो पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की देखभाल और बेहतर प्रबंधन के दावों की पोल खोल रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि वीडियो शनिवार का है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। बाघ की निगरानी कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें