पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने के नौगवां पकड़िया निवासी प्रदीप (26) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। वह किसी अधिकारी की गाड़ी चलाता है। उसकी मां ओमवती ने बताया कि उनके पुत्र प्रदीप (26) ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव वार नवादा की रहने वाली युवती से करीब डेढ़ माह पूर्व शादी की थी। आरोप है कि पत्नी का चाल-चलन सही न होने के कारण दोनों में विवाद था। वह प्रदीप को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखवाने की धमकी देती थी। पत्नी ने उसे थप्पड़ भी मारा था। प्रदीप ने सुनगढ़ी क्षेत्र की आसाम चौकी पर कई बार मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। शनिवार को वह शिकायत लेकर एसपी आवास गया था, जहां जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे बरेली रेफर किया गया है।