फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में बरातियों की कार जंगल में पलटी, तीन महिलाओं की मौत, छह घायल

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बरातियों की इनोवा कार हरिपुर जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा मंगलवार रात करीब नौ बजे हुआ। हादसे में उत्तराखंड के सितारगंज के शक्ति फॉर्म निवासी कंचन सरकार, रेणुका, विशुका मंडल सहित नौ बराती घायल हो गए। घायलों को पुलिस सीएचसी लाई, चिकित्सक ने तीनों महिलाओ को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसडीम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। घटना के बाद शादी की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई। आधी रात को दूल्हा को गांव ले जाकर शादी की रस्में पूरी कर रात में ही विदा कर दिया गया। बरात शक्ति फार्म से पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर मजदूर बस्ती आई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें