पीलीभीत में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सौरभ भारतीय के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और विरोध प्रकट किया। नारेबाजी प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मयंक को दिया। 13 सूत्री ज्ञापन में कहा गया है कि कोलकाता में दुष्कर्म के बाद महिला चिकित्सक की हत्या कर दी गई। महाराष्ट्र के नासिक जिले के रहने वाले गंगा गिरी महाराज द्वारा पैगंबर साहब पर अशोभनीय टिप्पणी की गई। फर्रुखाबाद में दो युवतियों की पेड़ से लटका कर हत्या कर दी गई। उत्तराखंड में नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मेरठ में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का हत्या कर दी गई। बहराइच में मुस्लिम समाज की महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। हमीरपुर विधानसभा के पतारा गांव में पिछड़े समाज के छोटे लाल प्रजापति की लाठी डंडों से पीठ पर हत्या कर दी गई। ज्ञापान में कहा गया कि इस तरह की रोजाना कई घटनाएं दलित एवं मुस्लिम समाज के लोगों पर हो रही है। दलित, पिछड़ों, मुस्लिम समाज के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे में न्याय पाना मुकिश्ल है। ज्ञापन के माध्यम से भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी ने महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग की।