फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय...' कार पर पलटा ओवरलोड ट्रक, बाल-बाल बचा परिवार

Thu, 04 Sep 2025 09:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय... यह कहावत पीलीभीत में हुए एक हादसे के दौरान सच साबित हुई है। पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर भूसी से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी कार पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार समय रहते बाहर निकल गया। ट्रक पलटता देख सभी लोग जान बचाकर दूर भाग गए। वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी सामने आई। हादसे के दौरान कार के पास खड़े लोग घबराकर इधर-उधर भागे। हालांकि कार चालक ने बिना तहरीर दिए वाहन लेकर आगे का रुख कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें