पीलीभीत जिले में सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ। शहर और देहात क्षेत्रों में तड़के से ही बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। इसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीसलपुर और बिलसंडा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। छोटे बच्चे बारिश के पानी में मस्ती करते नजर आए।