पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव साठा धान के खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान केशोपुर निवासी रामनिवास (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे सड़क हादसा मान रही है, लेकिन सही बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मालूम होगी। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।