फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीसलपुर में दिवाली पर पटाखे की चिंगारी से रूई की दुकान में लगी आग

पीलीभीत के बीसलपुर में दीपावली पर रूई की दुकान पर पटाखे की चिंगारी गिरने से आग लग गई। इससे काफी सामान जल गया। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी सीताराम ने बताया कि उनकी स्टेशन रोड पर रूई की दुकान है। दीपावली की शाम करीब आठ बजे वह दुकान पर पूजा करने के बाद अपने घर चले गए। आसपास के लोग वहां पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान किसी तरह से पटाखे की चिंगारी उनकी दुकान में जा गिरी। इससे दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। व्यापारी ने बताया कि आग से उनकी दुकान में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें