फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में खरीदारी करने पहुंची महिला ने की चप्पल चोरी, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के शिव चौक के पास बाटा शोरूम में खरीदारी करने पहुंची एक महिला तीन हजार कीमत की तीन जोड़ी चप्पल चोरी कर ले गई। महिला की यह हरकत शोरूम मेें लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। शिव चौक के पास जूता कंपनी बाटा का शोरूम है। वहां दो महिलाएं चप्पल खरीदने के लिए आई थी। दोनों ने काफी देर तक शोरूम में चप्पलों को देखा। सेल्समैन से चप्पलों के दामों की जानकारी भी की। इसी दौरान एक महिला ने सेल्समैन को दूसरी तरफ काम में उलझा देख कर दो जोड़ी चप्पल अपने बैग में रख ली और एक जोड़ी चप्पल कपड़ों में छिपा ली। महिला की यह हरकत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिलाएं बिना खरीदारी किए हुए ही वापस लौट गई। बाद में सीसीटीवी देखने प चोरी का पता चला। शोरूम मैनेजर संदीप दूबे ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी हेै। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना रविवार की है। मंगलवार को जानकारी दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। बाजार में लगे सीसीटीवी भी देखे जा रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें