फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर पुलिस की देर रात बकरी लूट के मामले में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी अपराधी के साथ पुरबालियान मार्ग से ग्राम सोहजनी जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। जिसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बुढ़ाना थाने के गांव दभेड़ी निवासी घायल अपराधी शमशाद उर्फ काला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपने पांच अन्य साथियों की मदद से तीन माह पहले मंसूरपुर के जंगल से दस बकरी लूट ले गया था। उसके पांचों साथी गिरफ्तार किए जा चुके है। फरार रहने के चलते उस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार घायल अपराधी से तमंचा व बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें