फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: किदवई नगर में बना रहे थे विदेशी कंपनियों के नाम से नकली सप्लीमेंट, दो भाई गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर खालापार पुलिस ने नगर के किदवई नगर में हर्बल पावर फार्मेसी की आढ़ में अमेरिका, जापान व रूस की नामी कंपनियों के नकली रैपर लगाकर नकली प्रोटीन, कैप्सूल और हेल्थ सप्लीमेंट बनाने का बड़ा मामला पकड़ा। यह अवैध धंधा एक मकान में फैक्टरी लगाकर चलाया हुआ था। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों जावेद व आरिफ को गिरफ्तार किया। विदेशी कंपनी के नाम पर बनाया गया डेढ़ करोड़ का माल, रैपर आदि सामान बरामद किया। यह दोनों युवाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि खालापार थाना पुलिस ने किदवई नगर में सरईया मदरसे वाली गली में एक मकान पर छापामार कार्रवाई कर वहां से किदवई नगर निवासी दो सगे भाइयों आसिफ व जावेद को गिरफ़्तार किया। यह मूल रुप से मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी है। यह दोनों यहां पर नकली हेल्थ सप्लीमेंट बना रहे थे। पुलिस ने मौके से विदेशी कंपनियों के नाम से बनाए गए डेढ़ करोड का नकली सप्लीमेंट व सामान बरामद किया। मौके से हजारों खाली कैपशूल, खाली शीशी, बोतल , डिब्बी बरामद हुई। इनमें विभिन्न पाउडर मिलाकर बनाया गया नकली सप्लीमेंट भरा जाना था। आसिफ ने बी फार्मा की शिक्षा प्राप्त कर साइंस साइड से हाई स्कूल की शिक्षा प्राप्त करने वाले अपने भाई जावेद के नाम से हर्बल पावर फार्मेसी के नाम से न्यूट्रासूटिकल व सप्लीमेंट बनाने का लाइसेंस लिया था। लाइसेंस वाले उत्पाद के अलावा नकली सप्लीमेंट तैयार कर बेचने का अवैध धंधा कर युवाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह दोनों यही अवैध धंधा 2021 में भी कर रहे थे। कई करोड का माल पकड़े जाने पर आसिफ गिरफ्तार हुआ था। जावेद ने बाद में जमानत कराई थी। उस समय उनका लाइसेंस निरस्त हुआ था। बाद में केंद्र से लाइसेंस लेकर काम शुरू किया था। किसे माल बेचा जाता था। कौन सप्लायर है। उनकी जानकारी की जा रही है। जिम संचालकों को भी माल बेचते थे। दो साल से काम किया जा रहा था। आरोपियों से नकली सप्लीमेंट बनाने का कच्चा माल, प्रिंटर, लेपटॉप, ड्रम, सैकड़ों बोतल, शीशी, हजारों कैपशूल, माल बनाने, तौलने से लेकर टेप चिपकाने तक का सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें