सोशल मीडिया पर बुधवार को थानाक्षेत्र नई मंडी की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक युवक एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार/छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। थाना नई मंडी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक रोहित निवासी विलायत नगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रुपाली राव ने यह जानकारी दी।