मुजफ्फरनगर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न स्कूल के छात्रों ने राष्ट्र भक्ति धुन पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की समन्वयक अलका कुमारी ने बताया कि 27 विद्यार्थियों के समूह से सभी विद्यालयों में बैंड बने हुए हैं। बुधवार को जिले के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।