मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने फुलत के दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कुछ लोगों के नाम सार्वजनिक करते हुए मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच, फंडिंग की पड़ताल और आरोपों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मदरसे के संचालकों पर सरकारी जमीन पर कब्जे और धर्मांतरण से जुड़े आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।