फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: हंगामे के बाद बोर्ड बैठक में 128 प्रस्ताव पास, हरे पेड़ उखाड़ने पर नाराजगी

मुजफ्फरनगर में सोमवार को नगर पालिका में हुई बोर्ड बैठक में हंगामा हुआ। शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या और उन्हें पकड़ने में लापरवाही बरते जाने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी का विरोध किया गया। कंपनी बाग में सुंदरीकरण के नाम पर हरे और फलदार पेड़ काटने पर सभासदों ने नाराजगी जताई। 80 करोड़ के 300 से अधिक निर्माण और विकास कार्यों पर सर्वसम्मति की मुहर लग गई। नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को बोर्ड बैठक कुछ देर विलंब से शुरू हुई। सभासदों का कोरम पूरा होते ही वंदे मातरम के साथ बैठक की शुरुआत हुई। सभासदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय प्रताप शाही के बैठक में देर से आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शहर में बढ़ रहै आवारा कुत्तों की संख्या पर आपत्ति जताई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के जवाब से असंतुष्ट सभासदों ने हंगामा किया। जिस पर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी का लिखित स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में सीएमवीएनवाई योजना के तहत कंपनी बाग के कराए जा रहे सुंदरीकरण के दौरान हरे और फलदार पेड़ काटने को लेकर भी सभासदो ने हंगामा किया। जिस पर वन विभाग के माध्यम से नुकसान का आकलन कराकर कार्यदाई संस्था सीएनडीएस से जुर्माना वसूली किए जाने पर सहमति बनी। वार्ड सभासद देवेश कौशिक ने एलईडी लाइट खरीद को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि गुणवत्ता युक्त एलईडी लाइट की खरीद नहीं की जा रही। इस दौरान सभासदों की सहमति से शहर में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें