फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में पटाखे से जली लकड़ियां, बरातियों को पीटा

मुजफ्फरनगर के तितावी के गांव सैदपुरा खुर्द में पटाखे की चिंगारी से लकड़ियों में आग लगने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट की। जिसमें आधा दर्जन बराती घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसपी देहात ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। सभी हमलावर फरार है। गांव में पुलिस तैनात है। तितावी गांव सैदपुरा खुर्द में मुकेश कश्यप की बेटी ज्योति की चरथावल के गांव नगला राई से नरेश कश्यप के बेटे विकास की बारात आई थी। दोपहर में बरात की चढ़त हो रही थी। दूल्हा बग्गी पर बैठा था। सभी बाराती नाच रहे थे। पटाखे छोड़े जा रहे थे। एक पटाखे की चिंगारी गांव निवासी सरताज की लकड़ियों में जा गिरी। जिससे आग लग गई। लोगो ने आग को बुझा दिया । इसी बात को लेकर सरताज पक्ष के कुछ युवकों की बरातियों से कहा सुनी हो गई। उनमें मारपीट हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें