फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर स्थित फैक्टरी में गैस रिसाव, हंगामा, लोग बोले- बीमारियों का जिम्मेदार कौन?

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ स्थित कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली फर्टिलाइजर फैक्टरी में गैस रिसाव हो गया। लोगों के बीच दहशत फैल गई। पुलिस, प्रदूषण विभाग और प्रशासन को जानकारी दी गई। नाराज लोगों ने हंगामा किया। फैक्टरी में गैस रिसाव से महिलाओं और बच्चों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई।बुढ़ाना मोड और खांजापुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा असर रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फैक्टरी अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र हो गए। लोगों का कहना था कि फैक्टरी की वजह से बीमारियां फैल रही है। त्वचा के सबसे ज्यादा मरीज है। आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें